धौलपुर: भूराखेड़ा गांव के पास खेत में फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने दर्ज कराया हत्या का मामला
धौलपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के भूराखेड़ा गांव के पास खेतों में पेड़ पर एक युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिलने से हड़कंप मच गया। युवक की संदिग्ध हालातों में मौत की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां से मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। वहीं मृतक के भाई ने पुरानी रंजिश के चलते हत्या का मामला दर्ज कराया हैं।