धौलपुर: मित्तल कॉलोनी में चोरों ने घर को बनाया निशाना
धौलपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बार फिर से चोरी की वारदात को अंजाम दिया हैं। शहर की मित्तल कॉलोनी में एक टाइल्स व्यापारी के घर की खिड़की के जाले काटकर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया हैं। चोर घर से 10 हजार रूपए के साथ सोने के आभूषण चुरा कर ले गए। पीड़ित व्यापारी राहुल पुत्र राजकुमार ने बताया कि रात को उनका परिवार खाना खाने के बाद सो गया था