धौलपुर: खेलों को अपनी दिनचर्या में करें शामिल - एसडीएम साधना शर्मा
बड़ी फील्डमें राष्ट्रीय खेल सप्ताह का हुआ समापन
राजस्थान सरकार के आदेश की अनुपालना में जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी के निर्देशन में मनाए जा रहे राष्ट्रीय खेल सप्ताह का समापन समारोह उपखंड अधिकारी धौलपुर साधना शर्मा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। जहां उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खेलों को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की आवश्यकता है। इससे शरीर फिट रहता है और शरीर को ऊर्जा प्राप्त हो