मखदुमपुर थाना क्षेत्र के मखदुमपुर तुलसीपुर मोहल्ले में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई झड़प में एक पक्ष के महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय उपचार के बाद सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इनमें दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घायलों ने मंगलवार रात्रि करीब 8 बजे अपनी बात रखी।