सरैया: सरैया मोती चौक पर जाम के दौरान दो बाइक में हुई टक्कर, कोई हताहत नहीं
सरैया थाना क्षेत्र के सरैया मोती चौक पर जाम के दौरान दो बाइक की टक्कर हो गई, जिसमें एक बाइक का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया । वही इसको लेकर दोनों बाइक सवारों में काफी समय तक तू तु मै मैं होता रहा जिसके बाद लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।घटना मंगलवार दिन के 2:00 की बताई जा रही है वहीं लोगों के द्वारा समझाने बुझाने के बाद मामला को शांत कराया गया ।