सरैया: सरैया प्रखंड कार्यालय में मनरेगा जॉब कार्ड बनाने के लिए कैंप लगा
सरैया प्रखंड कार्यालय स्थित मनरेगा ऑफिस में मंगलवार दिन के 11:00 से लेकर 4:00 तक जॉब कार्ड बनाने हेतु कैंप लगाया गया। वही संबंध में कार्यक्रम पदाधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम जोड़ने के लिए जॉब कार्ड की आवश्यकता हो रही है जिस कारण से प्रखंड विकास पदाधिकारी के निर्देश पर कैंप लगाकर सभी योग लाभुकों का जॉब कार्ड बनाया जा रहा है।