जलडेगा: जलडेगा हाईस्कूल मैदान में 21 अगस्त को होगा प्रखंड स्तरीय खेलों झारखंड का आयोजन, 18 तक सूची जमा करने का निर्देश
जलडेगा प्रखंड संसाधन केंद्र में "खेलो झारखंड 2026-27" के सफल आयोजन को लेकर प्रखंड अंतर्गत सभी शारीरिक शिक्षकों एवं विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक बीपीओ मनमोहन कुमार गोस्वामी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में खेलों के सफल संचालन हेतु रणनीति बनाई गई। निर्णय लिया गया कि हाईस्कूल मैदान में 21.08.2026 को प्रखंड स्तरीय खेल का आयोजन किया जाएगा।