जगदलपुर: डोंगरीगुड़ा में तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों को मारी टक्कर ,एक की मौत, एक घायल
जगदलपुर में एनएच 30 में एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने मोटरसाइकिल से जा रहे पिता पुत्र को अपनी चपेट में ले लिया, हादसे में पिता की मौत हो गई, वहीं बेटे को गंभीर चोट लगने के कारण उसे रायपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं घटना के बाद से ट्रक चालक फरार है। मृतक निगम में चौकीदार के पद पर पदस्थ था।