जगदलपुर: आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु शहर में किया गया कॉम्बिंग गश्त: ASP बस्तर महेश्वर नाग
जिला बस्तर के समस्त अनुविभाग एवं शहर के मुख्य इलाकों में बीती रात पुलिस जवानों द्वारा गश्त किया गया व लॉज / होटल/ धर्मशाला/ सराय की बारीकी से चेकिंग की गई। साथ ही मोबाइल चेक पोस्ट के माध्यम से शहर में प्रवेश करने वाले समस्त वाहनों एवं सामानों की जांच की गई। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाना है।