जगदलपुर: विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ के तहत धरमपुरा पीजी कॉलेज में सम्मेलन का आयोजन,प्रधानमंत्री जुड़े वर्चुअली
विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल कार्यक्रम आज जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के पीजी कालेज परिसर धरमपुरा में,आयोजित किया गया। विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में उद्घाटन संबोधन देते हुए कलेक्टर विजय दयाराम के. ने विकसित भारत के तहत जिले में किए गए कार्यों की जानकारी दी।