जगदलपुर: केंद्रीय जेल की अधोसरंचना के संबंध में गठित समिति के सदस्यों की बैठक हुई संपन्न, केंद्रीय जेल का किया गया निरीक्षण
केंद्रीय जेल के अधोसरंचना के संबंध में गठित समिति द्वारा आज केंद्रीय जेल जगदलपुर पहुंचकर आवश्यक निरीक्षण किया गया। केंद्रीय जेल में निर्माणाधीन बैरकों के त्वरित निर्माण कार्य के संबंध में जिला प्रशासन के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए।