समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 427, दिनांक 01.08.2026
****************************
*शेखपुरा में 'नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान' को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक*
*************************
आज दिनांक 01 अगस्त 2026 को
जिले में युवाओं को नशे की लत से दूर करने और विकसित भारत के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी महोदय ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी महोदय श्री शेखर आनंद ने की। समीक्षा के क्रम में बताया गया कि 02 अगस्त 2026 को माननीय प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए जाने वाले "नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प अभियान" के प्रभावी क्रियान्वयन और तैयारियों को लेकर बुलाई गई थी। बैठक में प्रशासनिक तंत्र से लेकर शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधियों की प्रमुख मौजूदगी रही।
अपर समाहर्ता जांच, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला गोपनीय प्रभारी पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला विकास पदाधिकारी सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी,जिला नियोजन पदाधिकारी तथा निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग।
जिले के सभी प्रमुख स्कूल और कॉलेजों के प्राचार्य (प्रिंसिपल्स)।
बैठक के दौरान बिहार सरकार के मुख्य सचिव द्वारा जारी पत्र के आलोक में अभियान की रूपरेखा और दिशा-निर्देशों पर विस्तार से चर्चा की गई।
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिनांक 02 अगस्त 2026 को जिला स्तर पर NIC द्वारा उपलब्ध कराए गए लिंक के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री के शुभारंभ कार्यक्रम इंजीनियरिंग कॉलेज शेखपुरा में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के जरिए जुड़ने और व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
व्यापक जन-जागरूकता व शपथ ग्रहण कराया जायेगा।
जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों, महाविद्यालयों, ITI, पॉलिटेक्निक, नेहरू युवा केंद्र, NSS, NCC, और जीविका समूहों को इस अभियान से जोड़ा जाएगा। युवाओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई जाएगी तथा 'My Bharat Portal' पर उनका पंजीकरण कराकर ऑनलाइन शपथ भी सुनिश्चित की जाएगी।
यह अभियान केवल एक दिन का न होकर, आगामी 2 वर्षों तक प्रत्येक रविवार को निरंतर संचालित किया जाएगा। इसके लिए जिले स्तर पर एक मजबूत कार्ययोजना तैयार की जा रही है। 'मेरा युवा भारत' के जिला युवा पदाधिकारी को इसके लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है। इस
अभियान को जन-जन तक पहुँचाने के लिए सोशल मीडिया, स्थानीय मीडिया, पंचायत और नगर निकायों की मदद ली जाएगी।
जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने सभी अधिकारियों और स्कूल-कॉलेजों के प्राचार्यों को आपसी समन्वय बनाकर इस अभियान में अधिकतम युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं को एक अनुशासित, स्वस्थ और राष्ट्र-निर्माण उन्मुख जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना ही इस अभियान का मुख्य लक्ष्य है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura Ministry of Youth Affairs and Sports, Government of India #BiharGovernment
3 views | Sheikhpura, Bihar | Aug 3, 2026