समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 430, दिनांक 02.08.2026
****************************
*नशा मुक्त युवा से ही संभव है विकसित भारत शेखपुरा में प्रधानमंत्री के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कार्यक्रम का आयोजन*
**************************
आज दिनांक 02 जुलाई 2026 को राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, शेखपुरा में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत "नशा मुक्त युवा के लिए विकसित भारत " विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधे कार्यक्रम से जुड़े और देश भर के युवाओं को नशा मुक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। श्री शेखर आनंद जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया गया।
पर्यावरण संरक्षण और 'जल-जीवन-हरियाली' अभियान के प्रति प्रतिबद्धता दर्शाते हुए जिला पदाधिकारी महोदय को स्मृति चिन्ह के रूप में पौधे (प्रतीक चिन्ह) भेंट कर सम्मानित किया गया।
प्रधानमंत्री का संबोधन "नशा केवल स्वास्थ्य नहीं, देश के भविष्य को अंधकार में धकेलता है"
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित जनसमूह और युवाओं को संबोधित करते हुए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दास मोदी ने नशा मुक्ति के लिए सामूहिक प्रयास पर बल दिया।
"नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को तबाह करता है, बल्कि यह उसके परिवार, समाज और पूरे देश के स्वर्णिम भविष्य को अंधकार में धकेल देता है। 'विकसित भारत' का सपना तब तक अधूरा है जब तक हमारी युवा शक्ति नशा मुक्त और ऊर्जावान न हो। आइए, हम सब मिलकर एक स्वस्थ, सशक्त और नशा मुक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।"
इस अवसर पर जिला प्रशासन और शिक्षा जगत से जुड़े कई वरिष्ठ अधिकारी तथा छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला विकास पदाधिकारी सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, शेखपुरा
जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ), शिक्षा विभाग, विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों के प्राचार्य (प्रिंसिपल) एवं शिक्षकगण,एनसीसी (NCC) के कैडेट्स तथा स्कूली बच्चे
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अधिकारियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने नशा न करने तथा अपने आसपास के लोगों को इसके प्रति जागरूक करने की शपथ ली। एनसीसी कैडेट्स और छात्रों के उत्साह ने यह स्पष्ट कर दिया कि शेखपुरा का युवा नशा मुक्त भारत के निर्माण में अपनी अग्रणी भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
*डी॰पी॰आर॰ओ॰,*
*शेखपुरा।*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Ministry of Youth Affairs and Sports, Government of India District Administration Sheikhpura
2 views | Sheikhpura, Bihar | Aug 3, 2026