पेशरार: पेशरार सहित अन्य क्षेत्रों से हटाए गए होर्डिंग, बैनर आज शाम 6 बजे तक नहीं दिखा, राजनीतिक दलों के झंडे भी गायब
नेताओं के होर्डिंग व बैनर उतरवाने का अभियान शुरू बीते दिन से ही किया जा रहा था विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होते ही पुलिस प्रशासन सख्त हो गया। आज बुधवार को पेशरार प्रखंड क्षेत्र सहित नगरपालिका कस्बा और देहात क्षेत्रों में लगे नेताओं के होर्डिंग, बैनर नहीं दिखे! सभी राजनीति पार्टियों के होर्डिंग व बैनर उतरवाए गए।