ब्यौहारी: हांका टीम की कार्रवाई: सड़क पर बैठे आवारा पशु पकड़े, गौशाला भेजे गए
ब्यौहारी नगर परिषद की हांका टीम ने रीवा-शहडोल मुख्य मार्ग पर सड़क पर बैठे आवारा पशुओं के खिलाफ कार्रवाई की। नगर परिषद कर्मचारियों ने पशुओं को विशेष वाहन से पकड़कर गौशाला पहुंचाया। नगर परिषद के अनुसार सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। सोमवार सुबह 10 बजे कार्रवाई की जानकारी सामने आई।