उज्जैन शहर: कालभैरव, अंगारेश्वर और हरसिद्धि मंदिर से रामघाट तक मार्ग चौड़ीकरण कार्यों का संभागायुक्त व कलेक्टर ने किया निरीक्षण
उज्जैन। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने काम में तेजी ला दी है। संभागायुक्त आशीष सिंह एवं कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने काल भैरव मंदिर, अंगारेश्वर मंदिर विस्तारीकरण तथा हरसिद्धि मंदिर से रामघाट तक मार्ग चौड़ीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। मंदिर परिसरों के विस्तार, नई एप्रोच रोड, पार्किंग सुविधा, धर्मशाला एवं सुविधा केंद्र के विकास पर विशेष जोर दिया ग