महापौर मुकेश टटवाल का एक्शन: बाबा महाकाल सवारी मार्ग के विकास कार्यों का लिया जायजा, दिए अहम निर्देश 🛣️
उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल ने हरसिद्धि पाल से रामघाट तक निर्माणाधीन सड़क चौड़ीकरण और विकास कार्यों का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने निगम अधिकारियों और संबंधित निर्माण एजेंसियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि बाबा महाकाल की सवारी निकलने से पूर्व गेबियन वॉल, पीसीसी सड़क निर्माण और फिनिशिंग का कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ जल्द से जल्द पूर्ण कर लिया जाए, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
#UjjainMayor #MukeshTatwal #UjjainDevelopment #BabaMahakal #Sitit24News
Ujjain Urban, Ujjain | Jul 27, 2026