बेगूसराय: कंस के रास्ते पर चलने वाले हैं राहुल गांधी और तेजस्वी यादव, इस जन्माष्टमी नाश होना तय: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जन्माष्टमी के अवसर पर एक बार फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला है। बेगूसराय में गिरिराज सिंह ने दोनों नेताओं की तुलना कंस से की।उन्होंने कहा कि "ये लोग कंस के रास्ते पर चलने वाले हैं। जिस प्रकार भगवान श्रीकृष्ण ने कंस का नाश कर धर्म की स्थापना की थी, वैसे ही यहां भी कुछ कंस मौजूद हैं।