बेगूसराय: बेगूसराय पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम हुए 2 मोबाइल उनके मालिकों को सौंपे
बेगूसराय पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम हुए 02 वास्तविक धारक को मोबाइल सुपुर्द किया है. इस बात की जानकारी शनिवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में उन्होंने बताया कि बेगूसराय पुलिस के द्वारा गुम एवं चोरी हुए मोबाइल के विरुद्ध अभियान चलाकर ऑपरेशन मुस्कान के तहत उन्हें वापस कराया जा रहा है.