बेगूसराय: पहारचक में करंट लगने से हुई मौत के बाद परिजनों से मिले नगर विधायक, बंधाया ढाढस
पहाड़चक में करंट से मौत के बाद शनिवार की दोपहर 3:00 बजे परिजनों से मिलने नगर विधायक कुंदन कुमार पहुंचे. ज्ञात हो की शुक्रवार की शाम स्वतंत्रता दिवस के दिन झंडोत्तोलन के बाद शाम में झंडा उतारने के दौरान बिजली के करंट से अजीत पासवान के पुत्र का निधन हो गया था, साथ ही इसमें एक और व्यक्ति घायल हो गए थे. नगर विधायक ने परिजन से मिलकर परिवार का ढाढस बढ़ाया.