अग्रवाल समाज ने लहराया एकता का परचम
अग्रसेन जयंती चल समारोह का भव्य स्वागत , जगह जगह निकली प्रभात फेरी, समाज ने दिया एकता का संदेश
MPCCI अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, उपाध्यक्ष संदीप नारायण अग्रवाल, सचिव दीपक अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल बाबा का हुआ स्वागत
#agrasenjayanti #gwaliornews #newsimpact #mpcci
Praveen Agarwal
Sandeep Narayan Agarwal
Ashish Usha Agarwal
ग्वालियर। महाराजा अग्रसेन जयंती पर रविवार को प्रभात फेरी और शाम को विशाल चल समारोह निकाला गया। अग्रवाल नवयुवक संघ लश्कर के तत्वावधान में सायं दौलतगंज से शुरू हुए चल समारोह में महालक्ष्मी जी और अग्रसेन जी के रथों के आगे बड़ी संख्या में महिला और पुरुष पीली एवं भगवा पगड़ी लगाए हुए चल रहे थे। जो सर्वाधिक आकर्षण का केन्द्र रहा। चल समारोह में प्रसिद्ध बैंड और ढोल नगाड़े सुमधुर धुन बिखेर रहे थे। जगह जगह अग्रवाल बंधुओं ने अग्रसेन जी के छाया चित्र की आरती उतारकर पूजा अर्चना की। इसके पहले अग्रसेन पार्क दौलतगंज से प्रभात फेरी निकाली गई। जिसमें केसरिया ध्वज के साथ अग्रबंधु महाराज अग्रसेन और केसरिया ध्वज के नारे लगाते रहे। शाम को चल समारोह अग्रसेन पार्क से शुरू होकर दौलतगंज, महाराज बाड़ा, सराफा बाजार, डीडवाना ओली, गस्त का ताजिया, पुराना हाईकोर्ट, इंद्रगंज चौराहा,दाल बाजार,नया बाजार, लोहिया बाजार, पाटनकर बाजार होते हुए वापस अग्रसेन पार्क पर समाप्त हुआ। चल समारोह में पूरे समय चली 100 महिलाओं को आकर्षक पुरस्कार दिए गए। इस दौरान स्वागत अध्यक्ष अजय गोयल, अध्यक्ष सुनील गर्ग बबलू, चेंबर अध्यक्ष डॉ प्रवीण अग्रवाल, उपाध्यक्ष संदीप नारायण अग्रवाल, मानसेवी सचिव दीपक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल बाबा, विजय गोयल, सुरेश बंसल, अशोक गोयल,रवि गर्ग ,मनोज सरावगी, मनोज गोयल, मुकेश सांघी,रवि गुप्ता,संदीप सांघी, आनंद अग्रवाल रंगवाले, ओमप्रकाश अग्रवाल लल्ला, विपुल गुप्ता, हीरा अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल,संध्या गर्ग,दीप्ति सांघी, पुष्पा गोयल, सुनीता गोयल,ललिता बंसल,नीतू अग्रवाल, गीता अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, नेहा गर्ग,सरिता गर्ग,स्वाती अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। वहीं श्री अग्रवाल महासभा के पदाधिकारियों ने महाराज बाड़ा पर चल समारोह का जोरदार स्वागत कर स्वल्पाहार वितरित किया। इंद्रगंज चौराहा पर अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन ने 18 गौत्रों का संजीव दरबार सजाया और चल समारोह का स्वागत किया।