धरहरा: ज़मीन विवाद में खूनी संघर्ष, लाठी-ईंट से हमला कर सिर फोड़ा, बीच-बचाव करने पहुंचे बेटे भी घायल
धरहरा प्रखंड अंतर्गत हेमजापुर थाना क्षेत्र के शिवकुंड निषाद टोला में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी और ईंट से किए गए हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पुत्र को भी चोटें आईं। दोनों घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा में कराया गया।