हनुमानगढ़: जंक्शन में युवक से 50 ग्राम हेरोइन चिट्टा नशा बरामद, पुलिस ने मुख्य सप्लायर को पंजाब से किया गिरफ्तार
हनुमानगढ़ जंक्शन में 50 ग्राम हेरोइन चिट्टा नशा बरामदगी के मामले में जांच कर रही महिला थाना पुलिस ने मुख्य सप्लायर को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई विशेष अभियान ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत की गई है। गिरफ्तार आरोपी से हनुमानगढ़ महिला थाना पुलिस गहन पूछताछ कर रही है।