चंदेरी: पटकुइया निवासी 24 वर्षीय युवती लापता, पुलिस ने मामला दर्ज किया
पुलिस से आज प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार फरियादी उम्र 54 वर्ष निवासी पटकुइया मोहल्ला चंदेरी ने बताया कि 29 जून की सुबह करीबन 11:00 से मेरी 24 वर्षीय बेटी घर से लापता है जिसको बहुत तलाश किया मगर कहीं नहीं मिली। चंदेरी पुलिस ने 14 जुलाई की शाम करीबन 5:00 बजे मामला दर्ज कर लिया है और गुमशुदा युवती की तलाश शुरू कर दी है।