कोरबा: 42 लाख के रेलवे खंभे चोरी का खुलासा, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Korba, Korba | May 14, 2026 कोरबा के बांकीमोंगरा पुलिस ने सरकारी लोहे की सनसनीखेज चोरी का खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने किराए की ट्रक लेकर गैस कटर से रेलवे विद्युत खंभे काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। मुख्य आरोपी धरम सिंह बदमाश है, जिसके खिलाफ 3 दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।