डुमरांव: छात्र समस्याओं को लेकर एनएसयूआई और छात्र राजद ने डुमरांव के डीके कॉलेज के प्राचार्य को 18 सूत्री मांगों पर लिखा पत्र
Dumraon, Buxar | May 7, 2026 डुमरांव के डीके कॉलेज में व्याप्त छात्र समस्याओं के समाधान को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) की कॉलेज इकाई ने गुरुवार की दोपहर 2 बजे प्राचार्य डॉ. वीणा कुमारी को 18 सूत्री मांग पत्र सौंपा। संगठन के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि बीते कई महीनों से लगातार समस्याओं को लेकर कॉलेज प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया जा रहा है, लेकिन अब तक ठोस पहल नहीं की।