गुरूर: गुरुर ब्लॉक में गन्ना फसल क्षेत्र विस्तार के लिए तैयारियां शुरू, शुगर मिल में नियमित नहीं होती गन्ने की पेराई
Gurur, Balod | Jun 23, 2026 जिले मे लक्ष्य के अनुरूप गन्ने की खेती नही होने से हर वर्ष पेराई सत्र में ब्रेकडाउन की स्थिति बन जाती है, अब किसानो को धान की बजाय गन्ने की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। कारखाना संचालन के लिए 2 लाख मीट्रिक टन गन्ने की जरूरत होती है। इस वर्ष पेराई सीजन में 64 हजार मीट्रिक टन गन्ना पेराई लक्ष्य के बावजूद 36 हजार मीट्रिक टन गन्ने की पेराई हो सकी।