उरई: गोहन थाना क्षेत्र में एक डंपर ने 7 वर्षीय बच्चे को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत
Orai, Jalaun | Feb 12, 2024 उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज में मृतक के परिजनों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 7 वर्षीय बच्चा घर के बाहर खेल रहा था, तभी ओवरलोड डंपर ने रोड पर खेल रहे बच्चे को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।