कासगंज: प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने कासगंज जिले के नवागत BSA विकास कुमार सिंह से की मुलाकात
प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिले के नवागत BSA विकास कुमार सिंह से मुलाक़ात की। संगठन के द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग के मुखिया के रूप में कार्यभार ग्रहण करने पर बधाई दी गई। संगठन ने शिक्षकों के लंबित चयन वेतनमान, सीसीएल एवं मेडिकल अवकाश संबंधी प्रकरण, लंबित सत्यापन, एरियर भुगतान, आगामी समायोजन, खंड शिक्षा की कार्यप्रणालियों से बीएसए को अवगत कराया।