जगदलपुर: दलपत सागर के पास बने वान्या लॉन पर नगर निगम का बुलडोजर चला, अवैध निर्माण तोड़ने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम
जगदलपुर में नगर सरकार बनते ही अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया है। दलपत सागर के पास सड़क किनारे अवैध रूप से बनाए गए वान्या लॉन की बाउंड्री को तोड़ा गया है। वहीं मालिक को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है कि वे लॉन को खाली कर दें। वर्ना पूरे लॉन में बुलडोजर चलाया जाएगा। बताया जा रहा है कि दलपत सागर के किनारे की निजी भूमि पर लॉन का निर्माण हुआ है।