जगदलपुर: थाना सिटी कोतवाली के सामने मेन रोड पर दिखा नाग सांप, लोगों की लगी भीड़
नगर के थाना सिटी कोतवाली के सामने बीच सड़क पर रविवार दोपहर 12 बजे एक नाग सांप कहीं से अचानक आ गया। सांप को सड़क पर देखते ही दोनों तरफ से गाड़ियों का जाम लग गया। सभी लोग रुककर बड़े ही कौतूहल से सांप को देख रहे थे। हालांकि भीड़ और शोर की वजह से सांप घबराया हुआ और आक्रामक मुद्रा में दिखाई दे रहा था।जागरूक लोगों ने तत्काल इसकी सूचना 112 की टीम को दी।