जगदलपुर: पंडरीपानी में सुनसान मकान में चोरों ने बोला धावा, ₹150000 के आभूषण और नगदी पार
पंडरीपानी में चोरों ने एक सुने मकान में धावा बोला और तिजोरी का लॉक तोड़कर लाखों रुपए के जेवरात समेत नगदी पार कर लिए हैं। फिलहाल पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। मामला जिले के परपा थाना क्षेत्र का है। परपा पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि परपा के पंडरीपानी में रहने वाले मनीराम ठाकुर के घर चोरी हुई है।