चकरनगर: मौसिया सास ने कूटरचित तरीके से पीड़िता के परिवार रजिस्टर में नाम अंकित किया, SDM से की शिकायत
ग्राम बछेड़ी निवासी रेणु देवी ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी मौसेरी सास ने कूटरचित तरीके से अपने पूरे परिवार को पीड़िता के परिवार रजिस्टर से लेकर आधार कार्ड व यहाँ तक कि वोटर कार्ड जैसे दस्तावेज बनाकर तैयार कर लिए है।मंगलवार दोपहर करीब 2बजे एसडीएम ब्रह्मानन्दसिंहकठेरिया ने पूरे मामले में जांच कराकर आपेक्षित कार्रवाई का पीड़िता को आश्वासन दिया।