मानिकपुर: बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के गांव चंद्रामारा में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, एक पक्ष से दो घायल, हायर सेंटर रेफर
मंगलवार शाम 7 बजे बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के चंद्रामारा गांव के गदाखान में निमंत्रण में आए सुभाष सिंह और लाल सिंह पर हमला हुआ। दोनों को घायल हालत में सीएचसी मानिकपुर लाया गया, जहां से गंभीर स्थिति में हायर सेंटर रेफर किया गया। परिजनों ने ग्राम प्रधान पर ललकार कर हमला करवाने का आरोप लगाया है, जिसमें कल्लू, दुर्गेश समेत अन्य शामिल बताए गए हैं।