Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Education
Rss
No video available

एशिया का सबसे बड़ा नेवल बेस भारत मे बनेगा #nevalbassindia #manglamdwived

Bilgram, Hardoi | Jun 25, 2021

MORE NEWS

मल्लावां के मोहल्ला भगवंतनगर में एक युवक अपने दो मासूम बच्चों के साथ टावर पर चढ़ा, मल्लावां थाने में तैनात दरोगा राधेश्याम सिंह पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप। दरोगा पर कार्यवाई की माँग को लेकर टावर पर अपने दो बच्चों के साथ चढ़ा पिता

मल्लावां के मोहल्ला भगवंतनगर में एक युवक अपने दो मासूम बच्चों के साथ टावर पर चढ़ा, मल्लावां थाने में तैनात दरोगा राधेश्याम सिंह पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप। दरोगा पर कार्यवाई की माँग को लेकर टावर पर अपने दो बच्चों के साथ चढ़ा पिता

Bilgram, Hardoi | Jul 18, 2026

पति ने सिलबट्टे से पत्नी की हत्या की, पारिवारिक विवाद बना जानलेवा

हरदोई। जिले के कासिमपुर थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर सिलबट्टे से हमला कर हत्या कर दी। घटना से गांव में सनसनी फैल गई।

पुलिस के अनुसार ग्राम गौरीदायमपुर निवासी कुंजबिहारी पुत्र सोहनलाल का अपनी पत्नी मोनी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान कुंजबिहारी ने पत्नी के सिर पर सिलबट्टे से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही कासिमपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौके का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की तथा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर कासिमपुर थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति कुंजबिहारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

क्षेत्राधिकारी संडीला संतोष सिंह ने बताया कि पारिवारिक विवाद में पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पति ने सिलबट्टे से पत्नी की हत्या की, पारिवारिक विवाद बना जानलेवा हरदोई। जिले के कासिमपुर थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर सिलबट्टे से हमला कर हत्या कर दी। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार ग्राम गौरीदायमपुर निवासी कुंजबिहारी पुत्र सोहनलाल का अपनी पत्नी मोनी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान कुंजबिहारी ने पत्नी के सिर पर सिलबट्टे से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही कासिमपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौके का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की तथा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर कासिमपुर थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति कुंजबिहारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। क्षेत्राधिकारी संडीला संतोष सिंह ने बताया कि पारिवारिक विवाद में पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Bilgram, Hardoi | Jul 18, 2026

सांसद जय प्रकाश रावत ने दिशा बैठक में अधिकारियों को लगाई फटकार, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर

हरदोई। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद सभागार में सांसद जय प्रकाश रावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की विकास योजनाओं और जनसमस्याओं की समीक्षा करते हुए सांसद ने अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन तथा जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान ईसीसी एजुकेटर के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए। सांसद ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए सभी मामलों का गंभीरता से निस्तारण कर संबंधित जनप्रतिनिधियों को इसकी जानकारी देना भी सुनिश्चित किया जाए।

खाद्य सुरक्षा विभाग को नियमित रूप से अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग करने और मिलावटी एवं अधोमानक खाद्य सामग्री बेचने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। विद्युत विभाग को खराब ट्रांसफार्मर तत्काल बदलने, निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने और पारदर्शी बिलिंग व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।

जल निगम को पाइपलाइन बिछाने के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों का तत्काल पुनर्निर्माण कराने तथा पेयजल आपूर्ति और लीकेज संबंधी शिकायतों का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए गए। सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने, किसानों को निर्धारित मूल्य पर यूरिया उपलब्ध कराने तथा ओवररेटिंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए।

सांसद ने सिंचाई बंधु की बैठक नियमित कराने, पर्यटन विभाग की सभी परियोजनाओं पर शिलापट लगाने तथा समाज कल्याण विभाग को पेंशन संबंधी मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में आबकारी, नगर निकाय, पंचायतीराज, आवास योजनाओं और वन विभाग सहित अन्य विभागों की भी विस्तृत समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी अनुनय झा ने जिले में संचालित विकास योजनाओं, उपलब्धियों और नवाचारों की जानकारी समिति के समक्ष प्रस्तुत करते हुए आश्वस्त किया कि बैठक में दिए गए सभी निर्देशों और सुझावों का प्रभावी अनुपालन कराया जाएगा।

बैठक में विधायक साण्डी प्रभाष कुमार वर्मा, विधायक सण्डीला अलका सिंह अर्कवंशी, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सांसद जय प्रकाश रावत ने दिशा बैठक में अधिकारियों को लगाई फटकार, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर हरदोई। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद सभागार में सांसद जय प्रकाश रावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की विकास योजनाओं और जनसमस्याओं की समीक्षा करते हुए सांसद ने अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन तथा जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान ईसीसी एजुकेटर के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए। सांसद ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए सभी मामलों का गंभीरता से निस्तारण कर संबंधित जनप्रतिनिधियों को इसकी जानकारी देना भी सुनिश्चित किया जाए। खाद्य सुरक्षा विभाग को नियमित रूप से अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग करने और मिलावटी एवं अधोमानक खाद्य सामग्री बेचने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। विद्युत विभाग को खराब ट्रांसफार्मर तत्काल बदलने, निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने और पारदर्शी बिलिंग व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। जल निगम को पाइपलाइन बिछाने के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों का तत्काल पुनर्निर्माण कराने तथा पेयजल आपूर्ति और लीकेज संबंधी शिकायतों का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए गए। सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने, किसानों को निर्धारित मूल्य पर यूरिया उपलब्ध कराने तथा ओवररेटिंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए। सांसद ने सिंचाई बंधु की बैठक नियमित कराने, पर्यटन विभाग की सभी परियोजनाओं पर शिलापट लगाने तथा समाज कल्याण विभाग को पेंशन संबंधी मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में आबकारी, नगर निकाय, पंचायतीराज, आवास योजनाओं और वन विभाग सहित अन्य विभागों की भी विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी अनुनय झा ने जिले में संचालित विकास योजनाओं, उपलब्धियों और नवाचारों की जानकारी समिति के समक्ष प्रस्तुत करते हुए आश्वस्त किया कि बैठक में दिए गए सभी निर्देशों और सुझावों का प्रभावी अनुपालन कराया जाएगा। बैठक में विधायक साण्डी प्रभाष कुमार वर्मा, विधायक सण्डीला अलका सिंह अर्कवंशी, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Bilgram, Hardoi | Jul 17, 2026

जनसुनवाई में डीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

हरदोई। जिलाधिकारी अनुनय झा ने कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान भूमि विवाद, राजस्व, पुलिस, विद्युत, पेंशन, आवास, पारिवारिक विवाद समेत विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और प्रत्येक प्रकरण का पारदर्शी तरीके से समाधान किया जाए।

उन्होंने अधिकारियों को गंभीर एवं संवेदनशील मामलों का मौके पर जाकर सत्यापन करने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों का ऐसा निस्तारण हो जिससे आमजन को अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।

जनसुनवाई में डीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश हरदोई। जिलाधिकारी अनुनय झा ने कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान भूमि विवाद, राजस्व, पुलिस, विद्युत, पेंशन, आवास, पारिवारिक विवाद समेत विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और प्रत्येक प्रकरण का पारदर्शी तरीके से समाधान किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को गंभीर एवं संवेदनशील मामलों का मौके पर जाकर सत्यापन करने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों का ऐसा निस्तारण हो जिससे आमजन को अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।

Bilgram, Hardoi | Jul 16, 2026

मुख्य विकास अधिकारी ने बावन में गौ आश्रय स्थल, आरआरसी सेंटर, पशु चिकित्सालय और ब्लॉक कार्यालय का किया निरीक्षण

हरदोई। मुख्य विकास अधिकारी ने बुधवार को विकासखंड बावन का निरीक्षण कर अस्थायी गौ आश्रय स्थल, पशु चिकित्सालय, कूड़ा-कचरा अपशिष्ट प्रबंधन (आरआरसी) केंद्र तथा ब्लॉक कार्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार एवं गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अस्थायी गौ आश्रय स्थल बावन का रखरखाव उत्कृष्ट पाया गया। यहां स्थापित आनंद बायोगैस प्लांट के माध्यम से सरकारी प्रतिष्ठानों को विद्युत आपूर्ति की जा रही है तथा परिसर में आटा चक्की का भी संचालन हो रहा है। मुख्य विकास अधिकारी ने इस नवाचार की सराहना करते हुए व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए।

आरआरसी सेंटर के निरीक्षण में तैयार वर्मी कम्पोस्ट का विक्रय तथा छंटाई किए गए कचरे का वैज्ञानिक तरीके से पृथक भंडारण पाया गया। उन्होंने केंद्र के संचालन को और अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

पशु चिकित्सालय बावन में पशुओं के उपचार संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी लेने के बाद मुख्य विकास अधिकारी ने बीमार एवं घायल पशुओं का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध उपचार सुनिश्चित करने तथा आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रखने के निर्देश दिए।

इसके बाद ब्लॉक कार्यालय के निरीक्षण में परिसर में स्थित जर्जर भवन को तत्काल हटाने, साफ-सफाई सुनिश्चित करने, उपस्थिति पंजिका का प्रतिदिन निरीक्षण करने तथा अभिलेखों को सुव्यवस्थित और अद्यतन रखने के निर्देश खंड विकास अधिकारी को दिए गए।

निरीक्षण के दौरान स्थापना पटल के अभिलेख अधूरे मिलने पर पटल सहायक अतुल अवस्थी को कठोर चेतावनी देते हुए एक सप्ताह के भीतर सभी अभिलेख पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही समय सीमा में कार्य पूरा न होने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप विकास कार्यों, स्वच्छता, पशु संरक्षण तथा कार्यालयी व्यवस्थाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

निरीक्षण के दौरान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए.के. सिंह, खंड विकास अधिकारी बावन डॉ. रामप्रकाश, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहित सिंह सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

मुख्य विकास अधिकारी ने बावन में गौ आश्रय स्थल, आरआरसी सेंटर, पशु चिकित्सालय और ब्लॉक कार्यालय का किया निरीक्षण हरदोई। मुख्य विकास अधिकारी ने बुधवार को विकासखंड बावन का निरीक्षण कर अस्थायी गौ आश्रय स्थल, पशु चिकित्सालय, कूड़ा-कचरा अपशिष्ट प्रबंधन (आरआरसी) केंद्र तथा ब्लॉक कार्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार एवं गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अस्थायी गौ आश्रय स्थल बावन का रखरखाव उत्कृष्ट पाया गया। यहां स्थापित आनंद बायोगैस प्लांट के माध्यम से सरकारी प्रतिष्ठानों को विद्युत आपूर्ति की जा रही है तथा परिसर में आटा चक्की का भी संचालन हो रहा है। मुख्य विकास अधिकारी ने इस नवाचार की सराहना करते हुए व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। आरआरसी सेंटर के निरीक्षण में तैयार वर्मी कम्पोस्ट का विक्रय तथा छंटाई किए गए कचरे का वैज्ञानिक तरीके से पृथक भंडारण पाया गया। उन्होंने केंद्र के संचालन को और अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। पशु चिकित्सालय बावन में पशुओं के उपचार संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी लेने के बाद मुख्य विकास अधिकारी ने बीमार एवं घायल पशुओं का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध उपचार सुनिश्चित करने तथा आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। इसके बाद ब्लॉक कार्यालय के निरीक्षण में परिसर में स्थित जर्जर भवन को तत्काल हटाने, साफ-सफाई सुनिश्चित करने, उपस्थिति पंजिका का प्रतिदिन निरीक्षण करने तथा अभिलेखों को सुव्यवस्थित और अद्यतन रखने के निर्देश खंड विकास अधिकारी को दिए गए। निरीक्षण के दौरान स्थापना पटल के अभिलेख अधूरे मिलने पर पटल सहायक अतुल अवस्थी को कठोर चेतावनी देते हुए एक सप्ताह के भीतर सभी अभिलेख पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही समय सीमा में कार्य पूरा न होने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप विकास कार्यों, स्वच्छता, पशु संरक्षण तथा कार्यालयी व्यवस्थाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। निरीक्षण के दौरान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए.के. सिंह, खंड विकास अधिकारी बावन डॉ. रामप्रकाश, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहित सिंह सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Bilgram, Hardoi | Jul 15, 2026