मैहर: फायर गेम पर दोस्ती प्यार में बदली, दुष्कर्म के आरोप में गुजरात पुलिस ने युवक को अमरपाटन से किया गिरफ्तार
फ्री फायर गेम के जरिए हुई दोस्ती के बाद एक 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी को कथित तौर पर प्रेम जाल में फंसाकर गुजरात के अहमदाबाद से मध्य प्रदेश लाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में गुजरात पुलिस ने मैहर जिले के अमरपाटन से एक आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शिव शांत, उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई है।