अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की आप सभी देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। योग हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। महर्षि पतंजलि द्वारा प्रतिपादित अष्टांग योग की अवधारणा सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है, बल्कि यह तन, मन और आत्मा के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त करती है। योग के नियमित अभ्यास से हम अपने शरीर को स्वस्थ, मन को शांत तथा जीवन को सुखी, संतुलित और आनंदमय बना सकते हैं।
डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री