मऊ के मधुबन तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस, डीएम और एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं
मऊ के मधुबन तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी आनंद वर्धन और पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने प्राप्त शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। खासतौर पर भूमि विवाद से जुड़े मामलों में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जांच करने और कार्रवाई करने को कहा गया। डीएम और एसपी ने निर्देश दिया कि फरियादियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग विभागों के चक्कर न लगाने पड़ें। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।