धनतेरस व दीपावली त्यौहार को लेकर जनपद में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत आज दिनांक 06.11.2026 को सायंकाल अपर पुलिस अधीक्षक मऊ श्री अनूप कुमार द्वारा, क्षेत्राधिकारी नगर श्री नितेश प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर व पुलिस बल के साथ मऊ नगर क्षेत्र में आजमगढ़ तिराहे से रोडवेज तक रुट मार्च/पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया
इस दौरान भ्रमण कर रोड के किनारे अतिक्रमण आदि बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, बस स्टैंड एवं महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आस-पास रुट मार्च/पैदल गस्त कर आम जनमानस में शांति/सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया जा रहा।