हुलासगंज: जहानाबाद में अवैध शिक्षण संस्थानों पर सख्ती, 29 स्कूलों पर कार्रवाई के निर्देश
जहानाबाद जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने बिना मान्यता संचालित स्कूलों, कोचिंग व छात्रावासों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 11 धावा दल गठित कर जांच अभियान शुरू किया गया है। समीक्षा में 29 अवैध विद्यालयों पर कार्रवाई का आदेश दिया गया। जबकि यह चर्चा का विषय पूरे जिले में बुधवार रात्रि करीब 10 बजे तक भी बना है।