सिराथू: जातिगत मतगणना से संबंधित कांग्रेसियों ने भरवारी में धन्यवाद जुलूस निकाला, जिला अध्यक्ष बोले- राहुल गांधी के सामने झुकी सरकार
भरवारी कस्बा में शुक्रवार शाम को कांग्रेस पार्टी के लोगों के द्वारा एक जुलूस निकाला गया था।इसे धन्यवाद जुलूस का नाम दिया गया है। अगुवाई कर रहे जिला अध्यक्ष गौरव द्विवेदी ने कहा कि राहुल गांधी के आगे सरकार को झुकना पड़ा और उनके प्रस्ताव पर जातिगत मतगणना को स्वीकृति मिली है।जिला अध्यक्ष ने पहलगाम अटैक पर तथा प्रधानमंत्री पर भी कई टिप्पणियां की है।