नईसराय: खनिज अधिकारी से बदसलूकी पर रेत माफियाओं के खिलाफ मामला दर्ज, नई सराय थाना क्षेत्र के बेहटा घाट का मामला
नई सराय थाना क्षेत्र के बेहटा घाट स्थित रेत खदान पर खनिज अधिकारी के साथ सामने आए बदसलूकी के मामले में पुलिस ने रविवार दोपहर एफआईआर दर्ज की है।मिली जानकारी ने अनुसार शनिवार दोपहर खनिज अधिकारी वीरेंद्र वर्मा, नई सराय पुलिस को साथ लेकर सिंध नदी की बेहटा घाट पर पहुंचे तो रेत खदान से फार्मट्रेक ट्रैक्टर ट्राली में रेत भरकर ले जाता हुआ दिखा।