कोटा: रतनपुर पुलिस ने ग्राम गोंदईया में 304 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Kota, Bilaspur | May 1, 2025 रतनपुर पुलिस अवैध महुआ शराब बनाने की सूचना पर ग्रा गोंदईया में रेड किया।जहां अनिल उर्फ मोनू साहू तथा सत्यप्रकाश उर्फ ननका साहू अपने घर के आंगन में भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब बनाते मिले। जिनके कब्जे से 304 लीटर कच्ची महुआ शराब तथा शराब बनाने की बर्तन को जप्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत दोनों आरोपियों को गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।