कोटा: मंगलवार शाम तेज आंधी, तूफान और बारिश के कारण रतनपुर नगर के मालीवाड़ी सहित अनेक मोहल्लों में बिजली बंद, लोग परेशान
Kota, Bilaspur | Apr 29, 2025 धर्म नगरी रतनपुर में मंगलवार शाम को आई आंधी तूफान व बारिश से नगर वासियों को भीषण गर्मी से राहत तो मिली ।परंतु घंटों बिजली बंद से लोग परेशान हुए।मौसम साफ होने के बाद भी मालीबाड़ी मोहल्ले में लगभग 3 घंटे बिजली बंद, और जब बिजली आई भी तो आंखमिचौली का खेल खेलते रहे , जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।