कसडोल: ग्राम गिधौरी में बाढ़ के पानी से घिरे मकान में फंसे 09 लोगों को पुलिस, SDRF और प्रशासन की संयुक्त टीम ने सुरक्षित निकाला
जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में आम नागरिकों की सुरक्षा हेतु मुस्तैद आपदा प्रबंधन और राहत कार्य के लिए पुलिस-प्रशासन का समन्वय जारी ग्रामीणों ने जताया आभार पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय के कुशल निर्देशन, में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस जिले में भारी बारिश एवं बाढ़ की स्थिति के बीच आम नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा हेतु पूरी तत्परता से मैदान में डटी हुई है।