गुना: गडला गिर्द गांव में अजाक थाना पुलिस ने लगाया जन चेतना शिविर, कमजोर वर्गों के अधिकार साइबर अपराध नशा मुक्ति की दी जानकारी
गुना एसपी हितिका वासल के निर्देशन में बजरंगगढ़ थाना के गडला गिर्द गांव में अजाक थाना पुलिस ने 9 जुलाई को जन चेतना शिविर लगाया। पुलिस टीम ने कमजोर वर्गों के अधिकारों के प्रति जागरूकता कानून साइबर अपराध नशा मुक्ति एससी एसटी अत्याचार अधिनियम निशुल्क सहायता राशि कानूनी सहायता प्रावधानों की जानकारी देकर लोगों को नशा मुक्ति के लिए जागरूक किया गया।