मिर्ज़ापुर: थाना पडरी के ठीक सामने परचून की दुकान में चोर ने की चोरी, CCTV कैमरे में कैद हुआ चोर, वीडियो हुआ वायरल
पडरी बाजार में पडरी थाने के ठीक सामने स्थित एक परचून की दुकान में मंगलवार व बुधवार की देर रात चोरी हो गई चोरी कि घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई पडरी निवासी राजेंद्र अग्रहरि की जनरल स्टोर की दुकान है उन्होंने बीती रात करीब 9:00 बजे दुकान बंद कर दी थी सुबह उनके पुत्र बृजेश जब बच्चों को लेकर जा रहे थे तब उन्होंने देखा कि दुकान का दरवाजा खुला है