मिर्ज़ापुर: नाबालिक लड़की को बहला-फुसला कर भगाने और दुष्कर्म करने वाले बाल अपचारी को थाना कोतवाली देहात पुलिस ने हिरासत में लिया
थाना कोतवाली देहात जनपद मिर्जापुर पर एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्त के विरुद्ध वादिनी की नाबालिक पुत्री को बहला फुसला के भगाने दुष्कर्म करने के संबंध में लिखित तहरीर दी गई जिसमें मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ हुई बुधवार की दोपहर 3:00 बजे उप निरीक्षक सुरेश सिंह पुलिस टीम द्वारा कोतवाली देहात क्षेत्र से बाल अपचारी को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजा गया।