मिर्ज़ापुर: कछवा थाना की साइबर पुलिस ने ठगी के ₹40,000 और मोबाइल किया बरामद, युवक को मिली पूरी रकम व फोन वापस
बताते चले कि थाना कछवा की साइबर पुलिस टीम को बुधवार की दोपहर 2:00 बजे ऑनलाइन ठगी के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल हुई टीम ने एक युवक की ठगी हुई पूरी धनराशि ₹40000 और उसका गुम हुआ मोबाइल फोन सकुशल बरामद कर उसे वापस सौंप दिया नारायणपुर गांव निवासी विकास कुमार पटेल ने 4 नवंबर को साइबर सेल कछवा में ऑनलाइन ठगी और मोबाइल गुमशुदी की शिकायत एनसीआरपी पोर्टल पर की थी