बिहार: मिल्की पर पुल के पास जख़्मी हालात में गिरा हुआ दो युवक को डॉयल 112 की पुलिस ने पहुचाया सदर अस्पताल
Bihar, Nalanda | Sep 18, 2024 मिल्की पर पुल के पास बुधवार की दोपहर जख़्मी हालात में गिरा दो युवक को डॉयल 112 की पुलिस द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। जख़्मी युवक सारे थाना क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी राजा कुमार और कुंदन कुमार है। डॉयल 112 के सिपाही ने बताया की वो सोहसराय पोस्ट पर तैनात है पेट्रोलिंग के दौरान जख़्मी हालात में दोनो युवक गिरा हुआ मिला।